फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गर्मी ने ढाया सितम, उमस बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बादलों की आवाजाही के बीच बुधवार को गर्मी का सितम अचानक बढ़ गया। अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। छूप-छांव के बीच चिलचिलाती धूप के कारण गर्मी से लोग झुलसते रहे। सड़क पर निकले राहगीर पसीने से तरबतर रहे। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि होने के साथ ही उमस जारी रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार के सापेक्ष बुधवार को अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। रात का तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही आसमान की आवाजाही से उमस के चलते लोगों का हाल बेहाल रहा। दिन चढ़ते ही गर्मी का सितम बढ़ता गया। दोपहर के समय गर्मी का असर बढ़ते ही लोग बेचैन हो उठे।
सड़क पर हर कोई धूप व गर्मी से बचाव करता नजर आया। लोगों ने गला सूखने पर तरल पेय पदार्थों के साथ गन्ने के जूस, बेल का शरबत को पीकर प्यास बुझाई। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी दिनों में गर्मी का असर बढ़ेगा। बादलों की मौजूदगी के कारण उमस बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें