फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के गार्ड को गौरीगंज के स्टेशन मास्टर ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मालगाड़ी लेकर गौरीगंज गए एक गार्ड ने स्टेशन मास्टर पर पिटाई का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि बदसलूकी करते हुए स्टेशन मास्टर ने उसे चैंबर से बाहर निकाल दिया। प्रतापगढ़ पहुंचे गार्ड ने स्टेशन अधीक्षक से शिकायत की।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक ने सीनियर डीसीएम को मामले की जानकारी दी। सीनियर डीसीएम ने दोनों को लखनऊ तलब किया है।
मालगाड़ी का गार्ड योगेश कुमार शनिवार रात गौरीगंज गया था। वहां स्टेशन मास्टर से ड्यूटी कागज मांगने लगा।
उसका आरोप है कि इससे नाराज स्टेशन मास्टर ने उसे पीट दिया। कालर पकड़कर खींचते हुए ऑफिस से बाहर कर दिया। गालियां देते हुए गायब करने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद गार्ड सहमा हुआ है।
प्रतापगढ़ पहुंचने पर उसने स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र से शिकायत की। स्टेशन अधीक्षक ने सीनियर डीसीएम को जानकारी दे दी। सीनियर डीसीएम ने दोनों को लखनऊ तलब किया है। कर्मचारियों का आरोप है कि एसएम इससे पहले भी स्टाफ से भिड़ चुका है। गार्ड, एसएम और ड्राइवर से मारपीट कर चुका है। विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है। जिससे उसका मनोबल बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें