छठ पूजा की तैयारी में बेल्हा देवी धाम सई घाट की सफाई करते नगरपालिका के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व डाला छठ शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू होगा। शनिवार को खरना है, जबकि रविवार को भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालु व्रत का समापन करेंगे। बृहस्पतिवार को बेल्हा देेवी धाम स्थित सई नदी के घाटों की दिनभर साफ- सफाई होती रहीं। घाट पर शाम तक अव्यवस्था साफ दिखी।
डाला छठ की पूजा में सुख समृद्धि का आशीष पाने के लिए शुद्धता का विशेष ख्याल रखा जाता है। अगले चार दिनों तक व्रती संकल्प लेकर छठ मइया और भगवान सूर्य की उपासना करेंगे। शनिवार को खरना है। रविवार को भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालु व्रत का समापन करेंगे। नहाय-खाय के दिन मिट्टी के चूल्हे पर बनने वाले प्रसाद को ही व्रती ग्रहण करेंगे।
पूजा में चढ़ने वाले मुख्य प्रसाद ठेकुआ भी इसी चूल्हे पर बनाया जाएगा। बेल्हा देवी घाट के अलावा मानिकपुर घाट व चौहरजन देवी घाट समेत कई अन्य प्रमुख घाटों पर धूमधाम से छठ पूजा की जाती है। बृहस्पतिवार को बेल्हा देवी घाट पर नगर पालिका कर्मचारी दिन भर सफाई करते दिखे।