फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आज नहाय खाय संग छठ महापर्व की शुरुआत, बांस के सूप-दउरा की मांग तेज

विज्ञापन
गल्लामंडी में सूप व दउरा खरीदते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
छठ महापर्व नजदीक आते ही बाजारों में फिर से चहल-पहल बढ़ गई है। पूजा में इस्तेमाल होने वाले बांस के सूप और दउरा की मांग तेज हो गई है। वहीं, नहाय खाय के साथ शुक्रवार से चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत होगी। पर्व से पहले ही घाटों, तालाबों और पोखरों की साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। तैयारियां भी अंतिम चरणों में हैं।
विज्ञापन

शहर के पंजाबी मार्केट, बलीपुर और चिलबिला समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में सूप और दउरा की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने लगी है। श्रद्धालु पूजा के लिए अपनी जरूरत के मुताबिक छोटे-बड़े आकार के सूप और दउरा खरीद रहे हैं।
दुकानदार महबूब ने बताया कि सूप की कीमत 100 से 120 रुपये और दउरा की कीमत 150 से 250 रुपये तक है। आकार के हिसाब से इनके दाम अलग-अलग हैं। कारीगर नन्हे ने बताया कि बांस से बने सूप और दउरा का उपयोग छठ पूजा में किया जाता है।
विज्ञापन

सई नदी घाट पर हुई साफ-सफाई, सुरक्षा में तैनात रहेगी पुलिस
चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार से होगी। शनिवार को खरना और रविवार को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाएं पारण करेंगी। वहीं, नगर पालिका की टीम ने बेल्हा देवी सई नदी घाट पर साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया है। धाम पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। घाट पर बैरिकेडिंग का काम भी शुक्रवार से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें