जन भवन लखनऊ के गांधी सभागार में बृहस्पतिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने समस्याओं पर चर्चा की। एमडीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शैलेंद्र मिश्र ने अनुदानित महाविद्यालयों की समस्याओं पर विचार प्रस्तुत किए।
समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराने पर राज्यपाल ने प्राचार्य की प्रस्तुति को सराहा। पीबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अमित श्रीवास्तव, पीजी कॉलेज पट्टी के प्राचार्य प्रो. अखिलेश पांडेय, एमएमपीजी कॉलेज कालाकांकर के प्राचार्य प्रो. शिवम श्रीवास्तव, पीजी कॉलेज ढिंढुई के प्राचार्य प्रो. रामधनी आदि ने समस्याओं पर विचार प्रस्तुत किए। शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने समस्याओं के समाधान के लिए उच्च शिक्षा निदेशक को निर्देश दिए। बैठक में 48 महाविद्यालयों के प्राचार्य ने प्रतिभाग किया।