फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: टावर पर चढ़ गई युवती, युवक ने शादी को कहा तो उतरी नीचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा कोतवाली के फरेंदूपुर में रविवार की शाम एक युवती ने 70 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर करीब सवा दो घंटे पुलिस और प्रशासन को छकाया। वह एक युवक को बुलाने की मांग कर रही थी, जिसे अपना प्रेमी बता रही थी। पुलिस ने युवक को मौके पर बुलाया और उसने शादी का वादा किया तो वह नीचे उतरी।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले युवती के परिजनों ने युवक को पीटा था तो युवक के घरवालों पर प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसके बाद उनके बीच भी अनबन हो गई। इससे परेशान युवती रविवार की शाम मोबाइल टावर पर चढ़ गई, युवक को बुलाने के साथ ही प्राथमिकी निरस्त कराने की भी मांग करने लगी।
युवती के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते जमा हो गई। इस दौरान कुंडा-मनगढ़ मार्ग पर करीब सवा दो घंटे तक जाम जैसे हालत रहे। पुलिस व फायरब्रिगेड कर्मी उसे समझाते हुए नीचे बुलाते रहे।तहसीलदार अलख शुक्ला भी मान मनौव्वल करते रहे। युवती के परिजन भी आ गए पर वह अपनी मांग पर अड़ी रही। अंतत: पुलिसकर्मी युवक को गांव से अपने साथ ले आए। उसके कहने पर करीब 6:15 बजे टावर से नीचे उतरी। इसके बाद दोनों को कोतवाली ले जाया गया।
विज्ञापन

युवक से मिलने की जिद में युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी थी। युवक ने तेज आवाज में कहा कि उतर आओ, वह उससे शादी करेगा। इसके बाद वह तुरंत सकुशल नीचे उतर आई। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमरनाथ गुप्ता, सीओ कुंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें