फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: किशोरी को भेजी अश्लील तस्वीर, पुलिस ने बुलाया तो किशोर ने कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची उम्र में एकतरफा आकर्षण किशोर के लिए आत्मघाती हो गया। एक किशोरी को उसने पहले दोस्ती का संदेश भेजा। विरोध करने पर उसे एआई से बनाई गई उसी की अश्लील तस्वीर भेज दी। शिकायत पर पुलिस ने किशोर के पिता को थाने बुलाया। छानबीन चल ही रही थी कि किशोर ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना अंतू थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन

रोजी-रोटी के सिलसिले में किशोर का पिता दिल्ली में रहता है। हाईस्कूल की परीक्षा देने के बाद कुछ दिन पहले किशोर भी उनके पास चला गया था। पुलिस के अनुसार किशोर ने एआई तकनीक से बनाई फोटो किशोरी के साथ उनके पिता के भी मोबाइल फोन पर भेजी थी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस और समाधान दिवस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोर के पिता से मोबाइल पर बात कर बुलाया।
शनिवार को पिता-पुत्र दोनों दिल्ली से अपने घर पहुंचे। इसके बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची और उसके पिता को अपने साथ ले थाने ले आई। किशोर का मोबाइल बरामद कर लिया। पूछताछ व मोबाइल के मैसेज और फोटो की जांच करने के बाद पुलिस ने किशोर के पिता को घर भेजते हुए उसे लेकर आने के लिए कहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के भय व पिता को थाने पर ले जाने के कारण किशोर ने शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन स्थानीय मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। रविवार शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
वर्जन

एकतरफा आकर्षण किशोर ने किशोरी की एआई तकनीक से अश्लील तस्वीर बनाकर भेजा था। इसकी शिकायत पीड़िता व उसके परिजनों ने पुलिस से की थी। निस्तारण के लिए किशोर के पिता से उसे बुलवाया गया था। किशोर ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

- प्रशांत राज हुड्डा, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें