फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की फर्जी उपस्थिति दिखाकर मिड डे मील में किया खेल, पकड़ी गई चोरी

Thu, 09 May 2019 12:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों में अध्यापक मनमानी कर रहे हैं। बुधवार को सदर क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल लोहंगपुर में रजिस्टर में 37 बच्चे अंकित थे, मगर बीएसए के निरीक्षण में मौके पर एक भी बच्चे नहीं मिले।

विज्ञापन


आश्चर्य की बात तो यह रही कि प्रभारी हेडमास्टर ने रजिस्टर पर 37 बच्चों को मिल डे मील भी खिला दिया था। बीएसए ने प्रभारी हेडमास्टर सुरेश कुमार की एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकते हुए एमडीएम की धनराशि की रिकवरी करने का आदेश दिया है।

स्कूल में हाजिरी लगाकर गायब रहने वाली सहायक अध्यापिका मुमताज सबा की वेतन वृद्धि रोकने के साथ शिक्षामित्र दीपिका मिश्र के मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन



इसी तरह सदर विकास खंड के प्राइमरी स्कूल बैजलपुर में बुधवार सुबह पौने ग्यारह बजे ताला लटकता मिलने पर बीएसए ने अध्यापक सुनीता सिंह की तीन वार्षिक वेतन वृद्धि, संजय कुमार गौड़ की दो वेतन वृद्धि और शिक्षामित्र रीना यादव के मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी है।

बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को सदर इलाके के प्राइमरी स्कूल घोरहा पहुंचने पर देखा कि सभी अध्यापक एक कमरे में बैठकर गपशप कर रहे हैं।

बीएसए ने हेडमास्टर इफ्तेखार अहमद की तीन वेतन वृद्धि, सहायक अध्यापक शशांक कुमार की दो वेतन वृद्धि के  साथ ही शिक्षामित्र नगीना देवी और नीलू सिंह के मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें