मोदी सरकार गरीबों को समर्पित है। इस सरकार ने जाति-पाति से ऊपर उठकर देश का विकास किया है। यह बातें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने अंतू नगर पंचायत में आयोजित जनसभा में कहीं। उन्होंने कहा कि अब जाति-पाति का बंधन मिट चुका है।
सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली दे रही है। प्रदेश तथा केंद्र की सरकार मिलकर देश को आगे बढ़ा रही हैं।
आने वाले दिनों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा होगा । उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता को जिताने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद शुक्ला व संचालन अवधेश मिश्र ने किया।
इस दौरान शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, गणेश नारायण मिश्र, महेश मिश्र, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, अशोक गुप्ता, अरविंद शुक्ला, बीपी इंसान, पूर्व अध्यक्ष देवानंद, प्रमोद तिवारी, रामबहादुर सिंह, हरीबख्श सिंह, अनिल मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।