प्रतापगढ़। जिला उमरवैश्य समाज सभा की ओर से होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन से पूर्व आयोजित परिचय सम्मेलन में पांच युवक-युवतियों ने शादी के लिए हामी भर दी है। संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि नवें सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आज परिचय सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
अभी तक 30 वर 12 कन्याओं के आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनका एक दूसरे से परिचय कराया गया। पांच जोड़ों ने सहमति समाज को दे दी है। दूसरा परिचय सम्मेलन 25 अक्तूबर को तीसरा 30, चौथा 15 नवंबर को आयोजित किया गया है। सहमति देने वाले जोड़ों का चिलबिला धर्मशाला में 23 नवंबर को सामूहिक विवाह कराया जाएगा। आभार अध्यक्ष शिवप्रसाद ने जताया। शोभनाथ, लक्ष्मीनारायण, गुलाब चंद्र, श्रीराम, महादेव और ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।