फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली जीत हमारी है, अब मथुरा की बारी है : राजा भैया

विज्ञापन
बेंती राजमहल में आयोजित श्रीराम कथा के अंतिम दिन बोलते कुंडा विधायक राजा भइया। संवाद
विज्ञापन
अब हिंदुओं को एक होना होगा, अपने धर्म और अपने राष्ट्र के लिए। हमारी पहली जीत हो चुकी है। अब मथुरा की बारी है। ये बातें कुंडा के बेंती राजभवन में आयोजित दिव्य दरबार में शुक्रवार को आयोजक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि औरंगजेब की जो-जो निशानियां हैं, उनको ध्वस्त करके विशाल मंदिर बने। श्रीकृष्ण का मंदिर मथुरा में बने। उन्होंने कहा कि भारत आस्थावानों का देश है। इसमें ऐसा कोई नहीं होगा जिसने गंगा जी का स्नान न किया हो।
जब हम जल चढ़ाने बाबा धाम जाते हैं तो हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि विश्वनाथ धाम में नंदी जी प्रतीक्षा कर रहे हैं। उनकी प्रतीक्षा का अंत होना चाहिए।
राजनीतिक दल जिस दिन सनातनियों की एकता को समझ जाएंगे, उस दिन जो आप कहेंगे, धर्म हित और राष्ट्रहित में वही होगा। उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर सनातन, हिंदू राष्ट्र, जात-पात मिटाने की बात करते हैं। इसीलिए विरोधियों को वो अखरते हैं।
विज्ञापन

राजा भैया ने कहा कि लोग नहीं चाहते कि हिंदू एक हों। हमारे बीच में जो कुरीतियां हैं, वो दूर हों। अंग्रेजों ने एक नियम निकाला था डिवाइड एंड रूल। बांटो और राज करो। आज भी वही हो रहा है। दशकों पहले अंग्रेज तो देश छोड़कर चले गए लेकिन राजनीतिक दल उसी खेल को खेल रहे हैं। एक-दो पार्टी अपवाद हो सकती है।
उन्होंने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का मुंहतोड़ जवाब देना है। यह हमारा और आपका धार्मिक कर्तव्य है। हिंदुओं का धर्म बल तोड़ा गया, उसका कारण चुप रहना था। अभी कुछ लोग कह रहे हैं कि बाबा को मध्य प्रदेश में घुसने नहीं देंगे। इस कमेंट का लोगों ने करारा जवाब दिया है।
इनसेट-
देखना चाहते थे कौन रोकता है हमें : राजा भैया ने कहा कि बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जब प्रयागराज में आए तो वहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से बेंती कथास्थल ला सकते थे। हम देखना चाहते थे कि कौन रोकने वाला है। इसलिए हमलोग खुद प्रयागराज एयरपोर्ट गए। पुलिस प्रशासन को सड़क मार्ग की सूचना नहीं दी। रास्ते में विरोध करने वाला भी कोई नहीं दिखा।
सोशल मीडिया पर कुंठित भी हैं कुछ लोग
राजा भैया ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग कुंठित भी हैं। जिसकी कोई नहीं सुनता है वो सोशल मीडिया पर गाली देते हैं। वह भी अपनी आईडी छिपाकर।
पवन सिंह हमारे छोटे भाई हैं। मंच पर कुछ जरूरी बात याद आई तो उनसे माइक ले लिया, बाद में उन्हें दे दिया। कुछ लोगों ने कहा कि उनके हाथ से माइक छीन लिया। यह नकारात्मक संदेश दिया गया। वह परिवार के सदस्य हैं। नकारात्मकता को अब सकारात्मक ऊर्जा से दबाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें