फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जिले में खुलेगा पहला महिला शक्ति केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद में पहली बार महिला शक्ति केंद्र की स्थापना होने जा रही है। यह केंद्र महिलाओं और वंचित वर्गों को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। शुरुआत मंझनपुर विकास खंड से की जा रही है, जहां शक्ति सखी के चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि दो जून निर्धारित की गई है, जबकि चार जून को लिखित परीक्षा आयोजित होगी। आवेदन के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों में से दो महिलाओं का चयन शक्ति सखी के रूप में किया जाएगा, जिन्हें प्रतिमाह 7500 रुपये मानदेय दिया जाएगा।
ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार डे-एनआरएलएम परियोजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में जेंडर रिसोर्स सेंटर को “महिला शक्ति केंद्र” के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं और वंचित समुदायों के साथ होने वाले भेदभाव, उत्पीड़न और हिंसा से जुड़े मामलों को सुरक्षित वातावरण में सुनना तथा उन्हें प्रशासन और सेवा प्रदाताओं से जोड़कर समाधान दिलाना है।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम दिव्यांशु सिंह ने बताया कि महिला शक्ति केंद्र महिलाओं के लिए एक मजबूत सहायता मंच साबित होगा। इसके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के साथ ही उन्हें न्याय और अधिकार दिलाने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें