हिंदुओं को जागरूक करने के लिए सोमवार को शगुन पैलेस में आयोजित हिंदू जागरण मंच नेताओं ने युवाओं में उत्साह का संचार किया। युवाओं की टोली अब 11 जनवरी को केपी कालेज में होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए गांव-गांव का भ्रमणकर लोगों को जागरूक कर रही है।
जिले में पहली बार पांच जनवरी को शहर के शगुन मैरेज हाल में हिंदू जागरण मंच के बैनर तले कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष शांतनु प्रताप सिंह का युवाओं ने स्वागत किया। उन्होंने युवाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। 11 जनवरी को शहर के केपी इंटर कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं के पहुंचने का आह्वान किया। जिला संचालक रमेश कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह और अखंड प्रताप सिंह ने भी युवाओं को संबोधित किया।