फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के विकास पर खर्च होंगे 57.29 करोड़

विज्ञापन
the expance of 57.29 crores for the development of city - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शहर के विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में 57.29 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसे सदस्यों ने स्वीकृति दी। इस बजट से कान्हा गौशाला, अंत्येष्टि स्थल समेत अन्य कार्य पूरे होंगे। बोर्ड की बैठक में पांच नामित सभासदों को शपथ दिलाई गई। कुछ मुद्दों को लेकर सदस्यों ने आपत्ति जताई। हालांकि बाद में सभी सदस्यों ने अपने वार्ड में होने वाले कार्यों का प्रस्ताव सौंपा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बेल्हा बोर्ड की बैठक शनिवार को अध्यक्ष प्रेमलता सिंह की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। जिसमें 2020-2021 में शहर के विकास के लिए खर्च होने वाली धनराशि पर चर्चा हुई। जिसमें 57.29 करोड़ रुपये व्यय को मंजूरी दी गई। अधिशाषी अधिकारी मुदित सिंह ने मूल अर्थ संकल्प पढ़ा। जिसे सदस्यों ने स्वीकृति दी। बजट में मुख्य रूप से कान्हा गौशाला, अंत्येष्टि स्थल, नगरीय झील पोखर तालाब संरक्षण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना और सौर पुंज योजना सहित जनहित की अनेक योजनाओं का समावेश किया गया है।
सदस्यों ने अपने वार्डों में होने वाले कार्यों का प्रस्ताव सौंपा। नगर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए उपकरणों और रासायनिक सामग्रियों के क्रय, जलापूर्ति की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उपकरणों की खरीदारी बोर्ड ने स्वीकार की। इसके पूर्व शासन से नामित सभासद मलय कुमार सिंह, विक्रम सिंह, अजय भारती, गायत्री शुक्ला, सुमन शर्मा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्र्रेमलता सिंह ने सभी सभासदों, अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की। बैठक में अभय कुमार, ज्ञानेश मिश्रा, मुहिब्बुल आरफीन, उदयशंकर मिश्र, मालती सिंह, आरती सरोज, प्रेमा देवी, दीपक कुमार, अनिल सिंह, इमरान, छाया श्रीवास्तव, धर्मशील शुक्ल, आशुतोष सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखी। पहले की तरह सदस्यों ने कुर्सी संभाली। कर्मचारी व अफसर भी अपनी कुर्सी पर बैठकर बोर्ड की बैठक में सहभागिता करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें