police will organise the chaupal to prohibit the ancidents in villages
- फोटो : PRATAPGARH
छोटी वारदातों को लेकर हो रहे खून खराबे को रोकने के लिए अब पुलिस गांवों में चौपाल लगाएगी। गांव के छोटे व बड़े विवादों का निस्तारण मौके पर पहुंचकर कराएगी। ताकि लोग एक दूसरे के खून के प्यासे न बन सकें। एएसपी, सीओ व थानेदार हर दिन दो तीन गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी लेंगे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बाहर रहने वाले लोग भी अपने घरों में आ चुके हैं। ऐसे में रास्ता, जमीन समेत अन्य पुराने विवाद फिर से उभर आए हैं।
जिसे लेकर जिले में आए दिन लाठियां चटक रही हैं। मारपीट में घायल लोगों की मौत हो रही है। खूनखराबे को रोकने के लिए अब पुलिस गांवों में चौपाल लगाएगी, ताकि घटनाओं की रोकथाम हो सके। एसपी ने बताया कि सभी थानेदार प्रतिदिन तीन चार गांवों में चौपाल लगाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी भी अपने इलाके के अलग-अलग गांवों में चौपाल लगाकर विवादों का निस्तारण करेंगे। ताकि इस तरह की घटनाओं पर काबू पाया जा सके।