फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की चेकिंग बनी डाक्टर के लिए काल

Sun, 30 Nov 2014 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की चेकिंग से बचने के चक्कर में दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं। इससे चिकित्सक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। घटना शनिवार दोपहर की है।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के साहेब अतेरू गांव निवासी डा. राजेंद्र जायसवाल (35) नवाबगंज थाना क्षेत्र के कालाकांकर में क्लीनिक चलाता था। शनिवार की सुबह वह बाइक से क्लीनिक पर जाने के लिए निकला। उसके पीछे लालगंज कोतवाली के देवीगंज निवासी अशोक पटेल भी बाइक से जा रहा था। यातायात माह के चलते खनवारी पुल के पास संग्रामगढ़ पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस की चेकिंग देख अशोक उनसे बचने के लिए अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ा दिया।

आपाधापी में उसकी बाइक डा. राजेंद्र जायसवाल की बाइक से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चूंकि घटनास्थल मानिकपुर थाने में पड़ता है, इसालिए चेकिंग कर रहे संग्रामगढ़ थाने के सिपाहियों ने मामले की जानकारी मानिकपुर पुलिस को देने के साथ ही दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


वहां चिकित्सकों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि अशोक की हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात तक मुकदमा नहीं लिखा गया था।


 खनवारी पुल से गुजरने वाले लोग पुलिस की चेकिंग के बाद ही निकल पाते। ग्रामीणों की मानें तो पुल पर संग्रामगढ़ पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। जबकि संग्रामगढ़ एसओ एमपी त्रिपाठी का कहना है कि उनकी पुलिस कहीं भी वाहनों की चेकिंग नहीं कर रही थी। बल्कि मानिकपुर थाने के सिपाही चेकिंग कर रहे थे। मानिकपुर पुलिस वाहन चेकिंग से खुद को दूर बता रही है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि उस समय कहां की पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें