फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रेलवे ट्रैक की मरम्मत के कारण पूरे दिन बंद रही क्राॅसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहड़ौर के रामापुर क्राॅसिंग पर मरम्मत का कार्य होने के कारण आठ घंटे यातायात बाधित रहा। बाइक, कार सहित अन्य बड़े वाहनों को अमेठी के ढेमा बाजार होकर गुजारा गया। सुबह दस बजे से शुरू हुआ मरम्मत कार्य पूरे दिन चलता रहा। क्राॅसिंग को शाम छह बजे के बाद चारपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया। रविवार को दस बजे से फिर क्राॅसिंग बंद कर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोहड़ौर बाजार से कांधरपुर जाने वाली सड़क पर रामापुर रेलवे क्राॅसिंग है। 29 और 30 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम छह बजे तक क्राॅसिंग बंदकर ट्रैक मरम्मत कराने की सूचना वरिष्ठ खंड अभियंता ने जारी किया था। त्योहार के मद्देनजर मरम्मत का कार्य नहीं हो सका था। शनिवार सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रैक मरम्मत का कार्य जेसीबी से रेल कर्मचारियों ने कराया। इससे राहगीरों को समस्याओं का सामना करना प़डा। पुलिस विभाग के वाहन, एंबुलेंस सहित अन्य निजी वाहनों को अमेठी के ढेमा बाजार होकर, या तो थाना क्षेत्र के लौली नहर से होकर मकुनपुर अंडर पास के रास्ते प्रतापगढ़-अयोध्या मार्ग पर आना पड़ा। रविवार को भी क्राॅसिंग बंद कर रेलवे ट्रैक मरम्मत का कार्य रेल कर्मचारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें