फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती डालने के पहले पंजाबी मार्केट में घूम रहे थे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
डकैती डालने के पहले पंजाबी मार्केट में घूम रहे थे बदमाश
विज्ञापन

तीन दिनों से सराफा मार्केट में घूम-घूमकर कर रहे थे सुरेश की रेकी
छह दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, आज खुली सराफा मार्केट रही गुलजार
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। श्याम बिहारी गली में सराफा की दुकान में डकैती डालने के पहले पल्सर सवार बदमाश पंजाबी मार्केट में घूम रहे थे। तीन दिनों से बदमाश सराफा मार्केट में सुबह के समय होने वाली भीड़ भाड़ को देखने के बाद वारदात को अंजाम दिया। छह दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। संदिग्ध बदमाश जिले से बाहर जा चुके हैं। हालांकि कुछ संदिग्ध नंबरों को ट्रेस करने के बाद पुलिस बदमाशों तक पहुंचने की उम्मीद में है।मंगलवार को सराफा मार्केट खुली। ग्राहकों के साथ ही दूर दराज से कारोबारी भी खरीदारी करने पहुंचे।
नगर कोतवाली के श्याम बिहारी गली सराफा मार्केट सात जनवरी को बाइक सवार छह बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती डाली थी। सुरेश सोनी की दुकान में डकैती डालने वाले बदमाश असलहे के बल पर 90 लाख के जेवरात लूटकर भाग निकले। जिससे जिले में हड़कंप मच गया। पांच दिनों तक मार्केट बंद करने के बाद एसपी के आश्वासन पर सराफा कारोबारियों ने मंगलवार को अपनी दुकानें खोल दीं। वहां पुलिसकर्मी लगातार चक्रमण करते नजर आए। पुलिस सूत्रों के अनुसार डकैती डालने वाले संदिग्ध बदमाशों ने जिला छोड़कर दूसरे प्रदेश की शरण ली है। छानबीन में यह बात भी सामने आई है कि तीन दिन से बदमाश सराफा मार्केट में घूम रहे थे। वे लगातार भीड़ भाड़ के साथ ही खुलने वाली दुकानों को देख रहे थे। मार्केट में दुकानों पर बैठकर नाश्ता करते हुए सभी पर नजर रखते रहे। वारदात को अंजाम देने से दो घंटे पहले बदमाश पंजाबी मार्केट में घूम रहे थे। करीब पौने नौ बजे बदमाश सराफा मार्केट में प्रवेश किया था। पुलिस की छानबीन में कुछ मोबाइल नंबर ट्रेस हुए हैं। जिससे बदमाशों तक पहुंचने की पुलिस को उम्मीद है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि बदमाशों की तलाश में टीमें लगातार काम कर रहीं हैं। उम्मीद है कि कुछ ही दिनों में घटना का अनावरण हो जाएगा।
विज्ञापन

72 घंटे बाद भी पट्टी पुलिस के हाथ खाली
लूटपाट के दौरान सराफ के हमले में घायल हो गए थे बदमाश
सराफ का गायब मोबाइल भी नहीं खोज सकी पुलिस, पड़ोसी व जिले के बदमाशों के बीच उलझी है पुलिस की टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
पट्टी। रायपुर में सराफ की गोली मारकर हत्या करने के बाद रुपये व जेवरात लूटने वाले बदमाशों का 72 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा सकी। पड़ोसी व जिले के बदमाशों के बीच पुलिस की टीमें उलझी हुई हैं। घटना के दौरान सराफ के हमले में एक बदमाश के भी घायल होने की बात सामने आ रही है। जबकि घटना के दौरान आवागमन ठप होने से राहगीर तमाशबीन बने रहे। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद आराम से भाग निकले। मृतक सराफ व उसके भाई का गायब मोबाइल भी पुलिस अभी तक नहीं खोज सकी।
पट्टी कोतवाली के रायपुर निवासी सराफ मोहम्मद अहमद की कस्बे में सराफ की दुकान थी। वह शनिवार की शाम अपने बड़े भाई मुस्तकीम के साथ बाइक से घर जा रहा था। घर से करीब पांच सौ मीटर पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफ को ओवरटेक कर बाइक में धक्का मारकर गिरा दिया। करीब दस लाख रुपये के जेवरात व दो लाख रुपये नकद वाला बैग बदमाश छीनने लगे। जिसका विरोध करते हुए मुस्तकीम व अहमद बदमाशों से भिड़ गया। जिसमे एक बदमाश घायल हो गया। इसके बाद बदमाशों ने अहमद को गोली मार दी। हालांकि छानबीन में यह बात सामने आ रही है कि बदमाशों ने पहले ही अहमद को गोली मारी थी। जिसके बाद मुस्तकीम ने बदमाशों पर हमला बोला था। उस दिन शनिवार को पट्टी की साप्ताहिक बाजार होने के कारण आवागमन भी था लेकिन घटना के समय राहगीर तमाशबीन बने रहे। भारी संख्या में राहगीर घटना देखते रहे लेकिन बदमाशों को पकड़ने का साहस नहीं जुटा सके थे। खास बात यह रही कि घायल मुस्तकीम की मदद करने वाले लोगों ने उसका व मृतक अहमद का मोबाइल ही गायब कर दिया। घटना की छानबीन में जुटी पुलिस तीन दिन बाद भी हांफती नजर आ रही है। अभी तक गायब मोबाइल का भी पता नहीं लगा सकी। सोमवार को पट्टी पुलिस ने घायल सराफ मुस्तकीम से करीब डेढ़ घंटे तक घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस अभी तक यह तय नहीं कर सकी है कि बदमाश जनपद के थे या बाहरी जिले के। एएसपी सुरेंद्र प्रसाद का कहना है कि बदमाशों की खोजबीन में एसटीएफ, स्वाट टीम के अलावा आसपुर देवसरा, कंधई व पट्टी थाने की अलग-अलग टीमें लगी हुई हैं। संदिग्धों से पूछताछ के बाद मिल रहे सुराग की गहराई से छानबीन की जा रही है।
इनसेट----
मदद को रुके लोगों को मुस्तकीम ने पकड़ाया था मोबाइल
पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि बदमाशों के हमले से घायल मुस्तकीम वहां पहुंचे किसी मददगार को अपना मोबाइल देते हुए भाई यासीन को फोन लगाने की बात कही। मददगार बात कराने के बजाय मोबाइल लेकर ही गायब हो गया। मृतक अहमद का मोबाइल भी किसी तमाशबीन के गायब करने की संभावना जताई जा रही है।
इनसेट-----
मृतक सराफ के मोबाइल की काल िडिटेल से पुलिस को उम्मीद
पट्टी कोतवाली के रायपुर निवासी सराफ मोहम्मद अहमद को गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी पट्टी पुलिस अब उसके मोबाइल की काल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस ने अहमद व मुस्तकीम के मोबाइल की काल डिटेल मंगाई है ताकि घटना के पहले व बाद में किससे उनकी बातचीत हुई है। इस बारे में पता चल सके। पुलिस मोबाइल भी बरामद करने का प्रयास कर रही है ताकि उससे कोई क्लू मिल सके।
विज्ञापन

इनसेट------
सीसीटीवी में कैद हैं बदमाश, चेहरा साफ नहीं
सराफ मोहम्मद अहमद की हत्या व लूट का खुलासा करने में जुटी पुलिस कस्बे से लेकर घर तक छानबीन करती रही। सूत्रों के अनुसार रास्ते में एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में बदमाश कैद हुए हैं मगर उनके चेहरे साफ नहीं हैं। पुलिस उस फुटेज को अपने कब्जे में लेकर अपने स्तर से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें