फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जेल से छूटते ही बदमाश गिरफ्तार, राहगीर से की थी टप्पेबाजी

Sat, 31 May 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए जमानत तुड़वाकर जेल गया बदमाश छूटते ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 80 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर लिया।
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए जमानत तुड़वाकर जेल गया बदमाश छूटते ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 80 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर लिया। शनिवार को लिखापढ़ी के बाद उसे जेल भेजा गया। मानधाता के हैंसी निवासी मिट्ठूलाल को 19 मई की सुबह दिल्ली से घर जाते समय बदमाश ने अपना शिकार बना लिया था। घर तक पहुंचाने के बहाने पूरे बेंदुआ में बाइक रोककर उससे गुटखा मंगाया। मौका पाकर 80 हजार रुपये से भरा बैग लेकर बदमाश भाग निकला।

विज्ञापन


हालांकि सूचना के बाद सक्रिय हुई स्वाट टीम ने घटना को अंजाम देने वाले बदमाश को चिह्नित करते हुए शिकंजा कसा। पुलिस से बचने के लिए टप्पेबाजी करने वाला नगर कोतवाली के खजुरनी निवासी शातिर बदमाश राकेश तिवारी पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। जिसकी कोतवाली देहात पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी।
गत दिनों जेल से छूटे शातिर बदमाश राकेश तिवारी को स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव ने शुक्रवार की रात टेऊंगा के पास से पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए राकेश ने बताया कि बैग उड़ाने के बाद छैवा पुल पर रुका।
विज्ञापन


बैग से 80 हजार रुपये मिले। दूसरे सामान समेत उसने बैग बकुलाही नदी में फेंक दिया। रुपये उसने घर के करीब पेड़ के नीचे दबाकर रखे थे। जिसे लेकर वह अपनी रिश्तेदारी लीलापुर जा रहा था। वहां से मुंबई भाग जाता। सीओ सिटी शिवनारायण वैश ने बताया कि पकड़े गए शातिर बदमाश राकेश के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें