लालगंज कोतवाली में सीओ को ज्ञापन सौपते अधिवक्ता। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
कोतवाली के जलेशरगंज बाजार में तमंचा बेचने के आरोपियों को महेशगंज पुलिस से हाथापाई कर छुड़ा ले जाने के मामले में अधिवक्ता को नामजद करने से नाराज वकीलों ने शुक्रवार को तहसील में न्यायिक कामकाज का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने साथी शशिकांत मिश्र समेत उनके बेटे व भाई की नामजदगी को फर्जी बताते हुए केस वापस लेने की मांग की।
संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी के नेतृत्व में वकीलों ने तहसील में न्यायिक कामकाज का बहिष्कार कर सीओ रामसूरत सोनकर को ज्ञापन सौंपकर पुलिस की कार्रवाई को फर्जी बताया। अधिवक्ताओं ने सीओ से कहा कि महेशगंज एसओ ने मनमानी कार्रवाई की है। अफवाह व गलत जानकारी के आधार पर अधिवक्ता शशिकांत मिश्र, उनके भाई शिक्षक विनीत मिश्र व बेटे आदर्श मिश्र को नामजद कर दिया गया है।
केस वापस नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शहजाद अंसारी, महामंत्री शेष तिवारी, बीके तिवारी, देवी प्रसाद मिश्र, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, संतोष पांडेय, विपिन शुक्ल, प्रदीप सिंह, धीरेंद्र शुक्ल, दिनेश सिंह, विकास मिश्र, संदीप सिंह, अजय शुक्ल, धीरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।