फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शहर की उबड़-खाबड़ पटरियां होंगी लकदक

विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे से पीडब्ल्यूडी रोड पर गिराई गई गिट्टियां। संवाद
विज्ञापन
शहर की सड़कों के किनारे की पटरियां भी अब लकदक होंगी। दोनों छोर की पटरियों को दुरुस्त करने के लिए नगरपालिका 80 लाख रुपये खर्च करेगी। इससे राहगीरों का आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन

दशहरा और भरत मिलाप के दौरान कई जगहों पर सड़कों की पैचिंग की गई थी। कुछ स्थानों पर खोदाई करके सड़क की मरम्मत की गई लेकिन पटरियों का काम नहीं हो पाया था। पटरियों पर बिछाई गई इंटरलॉकिंग भी जगह-जगह उखड़ गई थी। कई जगहों पर गड्ढे हो गए थे। इससे लोग हादसे का शिकार होते थे। अब नगरपालिका इन सड़कों की पटरियां को ठीक करेगी।
पहले चरण में अंबेडकर चौराहे से राजापाल टंकी, अंबेडकर चौराहे से मीराभवन, राजापाल टंकी से सदर चौराहा, रोडवेज बस अड्डे से पीडब्ल्यूडी चौराहे तक कार्य होगा। लगभग पांच किमी सड़क पर दोनों छोर की पटरियों पर कार्य किया जाएगा। बस अड्डे से पीडब्ल्यूडी चौराहे तक कार्य शुरू हो गया है। ईओ राकेश कुमार ने बताया कि इस पहल से आवागमन सुगम होगा। काम की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच की जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें