यूपी सरकार में राज्यमंत्री और प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि परसीमन एक सतत प्रक्रिया है। इससे जनता को फायदा ही होगा, इससे कोई नुकसान होने वाला नहीं है। विपक्ष के लोग जनता में भ्रम पैदा कर रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों, बदमाशों,चोरों और डकैतों की पार्टी है। ऐसी पार्टी से यह कतई अपेक्षा नहीं है कि वह अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। सपा ने अपने शासन काल में आतंकवादियों का मुकदमा वापस लेने का कार्य किया था। प्रतापगढ़ पहुंचे राज्यमंत्री ने कहा कि परिसीमन एक सतत प्रक्रिया है। यह देश में कोई पहली बार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विपक्ष को झूठ बोलने की आदत पड़ गई है। सरकार अपना कार्य कर रही है, जिसको विरोध करना है वह करे। परिसीमन से जनता का फायदा ही होने वाला है कोई नुकसान नहीं है। आज एक सांसद के क्षेत्र में लगभग 15 लाख मतदाता हैं। इंग्लैंड की संसद में 600 सदस्य हैं, जबकि वहां की आबादी छह करोड़ है। भारत की आबादी 140 करोड़ है।