भंगवा चुंगी के समीप राजमार्ग किनारे जमा बारिश का पानी। संवाद
मानसून की दस्तक हो चुकी है। पहली बारिश में शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं, अयोध्या- प्रयागराज राजमार्ग पर दोनों छोर पर सैयाबांध से लेकर सोनावां तक करोड़ों रुपये की लागत से आरसीसी नाले का निर्माण हो रहा है। लेकिन, नाला अभी तक अधूरा है। जो शहरियों के लिए मुसीबत बनेगा।
लोगों का कहना है कि अधूरा नाला दर्द पूरा देगा। क्योंकि सैकड़ों लोग इसी मार्ग से सफर करते हैं। जलभराव की स्थिति में उन्हें मुश्किलें होंगी।
शहर के पूरे नरसिंहभान, करनपुर करमचंदा, पश्चिमी सहोदरपुर, विवेक नगर, भंगवा चुंगी के आसपास नाले भी नाले बनाए जा रहे हैं। नालों की खोदाई के बीच बारिश हो गई। नाला निर्माण के चलते छोटी नालियां व पुराना नाले बंद हैं। ऐसे में बरसात हुई तो यहां के लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ेगा।
विवेक नगर निवासी संदीप, स्टेशन रोड निवासी सचिन केसरवानी का कहना है कि बरसात होने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। भंगवा चुंगी चौराहे के आसपास अभी से नालों में पानी भरने लगा है।