फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तिरेंगे सा जगमग हुआ शहर, आज गूंजेंगे देश भक्ति के तराने

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारी में कचहरी के बगल चौराहे पर लगी दुकानों पर तिरंगा खरीदते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
लाल, हरा और सफेद कपड़ों की पट्टियों और तिरंगे की रोशनी से शहर जगमग हो उठा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी कार्यालयों और चौराहों को तिरेंगे की रोशनी से सजाया गया। पुलिस लाइन में देर शाम तैयारियां होती रहीं। वहीं, रविवार सुबह पुलिस लाइन में भव्य परेड के समक्ष विशेष मंच से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी सुबह साढ़े नौ बजे सलामी लेंगे।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन के साथ सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा। पुलिस लाइन में भव्य परेड के साथ स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक होंगे। शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण होगा और देशभक्ति के तराने गूंजेंगे। शनिवार देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं। पुलिस लाइन में होने वाली परेड की तैयारियों में कर्मचारी शाम तक जुटे रहे।

दुकानों पर रौनक, तिरंगा की रही मांग
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दुकानों पर तिरंगे की मांग रही। इस दौरान दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। लोग यहां से दिनभर झंडे, स्टीकर आदि खरीदते दिखे। तिरंगे गुब्बारे की खासी मांग रही।
विज्ञापन


-जगह हुई चेकिंग, ट्रेनों और बस अड्डों पर अभियान
महाकुंभ व गणतंत्र दिवस को देखते हुए शनिवार को जिले में पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग की। इसके साथ सिविल पुलिस शहर के लॉज, होटलों, ढाबों और बस अड्डों पर सामान की जांच की गई। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की तैयारी में कचहरी के बगल चौराहे पर लगी दुकानों पर तिरंगा खरीदते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें