फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : अध्यक्ष ने नगर पंचायत के प्रधान लिपिक को बंधक बनाकर पीटा

Fri, 27 May 2022 08:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

मानिकपुर नगर पंचायत में तैनात प्रधान लिपिक आत्मानंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चेयरपर्सन अबू जैद ने उससे चुनाव के लिए धन एकत्रित करने की बात कही थी। इसके लिए वह कई फाइलों पर गलत तरीके से हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में पिटाई से घायल नगर पंचायत मानिकपुर के प्रधान लिपिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानिकपुर नगर पंचायत के चेयरपर्सन अबू जैद ने शुक्रवार को नगर पंचायत के प्रधान लिपिक को अपने कॉलेज में बुलाने के बाद बंधक बनाकर पीटा। लिपिक का आरोप है कि चुनाव के लिए धन इकट्ठा करने के लिए वह फाइलों पर मनमाफिक हस्ताक्षर करवाना चाह रहे थे। इनकार करने पर नगर पंचायत के ईओ के सामने ही उस पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन



घटना की जानकारी होने के बाद नगर पंचायत के कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने कार्यालय में हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर चेयरपर्सन ने कार्यालय आकर उन्हें धमकाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लिपिक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसकी तहरीर पर चेयरपर्सन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 


मानिकपुर नगर पंचायत में तैनात प्रधान लिपिक आत्मानंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चेयरपर्सन अबू जैद ने उससे चुनाव के लिए धन एकत्रित करने की बात कही थी। इसके लिए वह कई फाइलों पर गलत तरीके से हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बना रहे थे। इससे इनकार करने पर शुक्रवार को उसके साथ ही ईओ सतीश कुमार रघुरवंशी को अपने कॉलेज में बुलाया। वहां काफी देर तक फाइलों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव डाला जाता रहा।
विज्ञापन



बात न मानने पर चेयरपर्सन ने ईओ के सामने ही उसे बंधकर पीटना शुरू कर दिया। बाद में ईओ किसी तरह उसे वहां से नगर पंचायत कार्यालय ले आए। घटना की जानकारी होने के बाद कर्मचारी भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। इसकी जानकारी होने पर चेयरपर्सन कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों को भी धमकाने का प्रयास किया।


हालांकि कर्मचारियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ और वे धरने पर बैठ गए। बात बिगड़ती देख चेयरपर्सन चले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद लिपिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें