फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग की लापरवाही ने ले ली वृद्धा की जान 

Thu, 02 May 2019 11:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
राजदेई
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक वृद्धा  की जान ले ली। जर्जर विद्युत तार टूटकर जमीन पर गिरा था। चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन



आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढाढ़र निवासी 67 वर्षीय राजदेई पत्नी रामकुमार गुरुवार सुबह पांच बजे मार्निंगवाक पर निकली थी। घर से  कुछ ही दूर पर विद्युततार टूटकर गिरा था। विद्युत सप्लाई भी चल रही थी। राजदेई का पैर तार पर पड़ गया।

जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। राजदेई के बेटे राजनारायण ने बांस से  किसी तरह उसे तार से अलग किया और अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें