फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने से खफा सफाई कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 02 May 2019 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
विज्ञापन
strike
विज्ञापन
 बीते तीन माह से मानदेय न मिलने से खफा ठेकेदार के सफाई कर्मचारी बुधवार को कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। मानदेय नहीं मिलने तक झाड़ू उठाने से इनकार कर दिया। इससे जिला अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा है। दुर्गंध से मरीज और तीमारदार परेशान हैं। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में साफ-सफाई का जिम्मा एक संस्था ने ले रखा है। बीते तीन माह से ठेकेदारी पर रखे गए स्वीपरों को मानदेय के नाम पर फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। ऐसे में कर्मचारियों का परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है।

इससे खफा कर्मचारी मंगलवार शाम से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए। अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। दुर्गंध के चलते मरीजों और तीमारदारों का जीना हराम हो गया है। डॉक्टर भी ओपीडी चैंबर में नहीं बैठ पा रहे हैं। मगर इस समस्या की ओर सीएमएस ध्यान नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें