The car crushed the boy crossing the road, lost his life
थाना क्षेत्र के बोर्रा सुलतानपुर में शनिवार सुबह सड़क पार करते समय करन (8) को बेकाबू कार ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के बोर्रा सुलतानपुर निवासी मदनलाल किसान हैं। शनिवार सुबह उनका बेटा करन घर के करीब खड़ा था। थोड़ी देर बाद वह किसी काम से सड़क पार करने लगा।
इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मदनलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।