नगर कोतवाली के एक गांव में रहने वाली आठवीं की छात्रा का शोहदों ने घर से निकला दुश्वार कर दिया है। शोहदों के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। मामले की शिकायत एसपी से की गई है।
छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी गांव के दो युवक उसकी बेटी को देखते ही अश्लील हरकत करने लगते हैं। दो फरवरी को छात्रा घर से बाजार गई थी।
आरोप है कि शोहदों ने उसका हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया था। शोर मचाने पर लोगों को जुटता देख धमकी देते हुए भाग गए।
पीड़ित छात्रा के परिजन शोहदों के घर उलाहना देने गए तो उन्हें धमकी भी दी गई। इससे परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। आरोप है कि नामजद तहरीर के बाद भी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
पीड़ित मां ने मंगलवार को एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की है। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने प्रकरण की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।