फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने दबाया गला, जान बचाने के लिए छत से कूदा पति

Thu, 25 Apr 2019 12:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime amar ujala
विज्ञापन
 शहर में किराए पर रहने वाले युवक की पत्नी प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। विरोध करने पर प्रेमी ने पति का गला दबा दिया। जान बचाने के लिए वह मकान की छत से कूद गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है। वह डर के कारण घर जाने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन


शहर में पान की दुकान चलाने वाला युवक अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ किराए पर मकान लेकर रहता है। पत्नी भी दूसरों के घर पर काम करने जाती है। मंगलवार की शाम युवक दुकान बंद कर अपने घर पहुंचा। जहां पत्नी को आपत्तिजनक हालत में दूसरे युवक के साथ देखा। उसने विरोध किया तो पत्नी व उसके प्रेमी ने उसे दबोच लिया।

आरोप है कि पत्नी का प्रेमी युवक का गला दबाने लगा। किसी तरह जान बचाकर वह भागा और मकान के छत से कूद पड़ा। सूचना पर पुलिस पहुंची और पूछताछ करने के बाद युवक को ही कोतवाली उठा लाई। पत्नी ने अपने पति पर ही पिटाई का आरोप लगा दिया। अब वह घर जाने से इनकार कर रहा है। नगर कोतवाल ने बताया कि पत्नी को बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आई। उसके आने के बाद ही आगे कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें