फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खुदकुशी के तीसरे दिन शव का हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से झूलकर जान देने वाले युवक का तीन दिन बाद अंतिम संस्कार किया गया। इकलौते बेटे की मौत से मां बेहोश होकर गिर गई। परिजनों के आंख से निकल रहे आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वहीं, तहरीर नहीं मिलने के कारण पुलिस कार्रवाई शुरू नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी शेखर वर्मा (22) का मंगलवार की रात करीब दस बजे पत्नी मोनी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद से नाराज शेखर ने छत पर लगे चुल्ले के सहारे फंदे से झूलकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मां अनारा देवी और पिता राजाराम के गुजरात में होने के कारण शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका।
सूचना मिलने पर माता-पिता घर के लिए गुजरात से रवाना हो गए। बृहस्पतिवार की देर रात दोनों घर पहुंच गए। इकलौते बेटे को मृत देख मां अनारा देवी बेहोश हो गई। अनारा देवी को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाना पड़ा। वहीं, पिता के आंखों में आंसू भर आए। शुक्रवार की सुबह बाबा बेलखरनाथ धाम स्थित सईं नदी घाट पर तीन दिन बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। चौकी प्रभारी दीवानगंज दीपक कुमार ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें