अंतू थानाक्षेत्र के पूरे चंदू निवासी हत्यारोपी सुरेश पाल (50) का शव 25 घंटे के बाद सोमवार सुबह सात बजे चमरौधा नदी में उतराया मिला। घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूर झाड़ी में उसकी लाश फंसी हुई थी। परिजनों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हत्या के आरोप में जमानत पर जेल से बाहर आया सुरेश पाल रविवार सुबह शौच के लिए घर से निकला था। चमरौधा नदी में पैर फिसलने के कारण डूब गया। रविवार शाम तक अंतू पुलिस और एसडीआरएफ ने शव की तलाश की। अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह मृतक सुरेश का बड़ा बेटा विपिन कुमार भी मौके पर पहुंचा। शव मिलने की सूचना पर परिजन रोते बिलखते नदी के किनारे पहुंचे। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।