देहात कोतवाली इलाके की एक युवती ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की। परिजनों की सक्रियता से उसकी जान बच गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
युवती का आरोप है कि उसके परिवार के लोग फल की दुकान लगाते हैं। दुकान के सामने कपड़ा व्यापारी का भी प्रतिष्ठान है। वह अक्सर फल खरीदने दुकान पर आता था। इस बीच वह मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगा। विशेष समुदाय के युवक ने शादी न करने का दबाव बनाया। शादी करने पर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी।
लोक लाज के भय से युवती ने फंदे से लटककर जान देने का प्रयास किया। हालांकि तब तक परिजन उसके पास पहुंच गए। युवती की शादी मई 2026 में होनी है। उलाहना देने परिजन युवक के घर पहुंचे। आरोप है कि युवक और उसके घरवालों ने युवती के परिजनों पर हमला कर दिया। कोतवाल विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी इमरान के साथ भाई रियाज सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।