फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पंपिंग सेट के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से घर लौटे युवक का शव रविवार की सुबह करीब सात बजे पंपिंग सेट के कमरे में फंदे से लटकता मिला। फंदे पर शव लटका देख गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरेचरन जगदीशपुर निवासी आदर्श पांडेय (19) रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहता था। गांव में घर बनवाने के लिए वह एक माह पहले मुंबई से लौटा था। शनिवार की रात भोजन करने के बाद पंपिंग सेट पर सोने चला गया। रविवार की सुबह वह घर नहीं पहुंचा। परेशान परिजन खोजते हुए पंपिंग सेट पर पहुंच गए।
कमरे में युवक का शव लटकता देख परिजन और ग्रामीण सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पिता संतोष पांडेय का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई नहीं लौट सका आदर्श
साल भर की कमाई लेकर आदर्श घर बनवाने के लिए गांव आया था। पैसा खत्म होने के बाद उसने परिजनों से दो से तीन दिन में वापस मुंबई जाने की बात की थी। मुंबई जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विनय प्रभाकर साहनी, सीओ, रानीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें