फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बुआ के घर निकली किशोरी का शव कुएं में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा के नौबस्ता से बुआ के घर निकली ऊषा सरोज का तीसरे दिन घर के करीब कुएं में शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पानी में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। वहीं, परिजनों का कहना है कि किशोरी काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार थी।
विज्ञापन

नौबस्ता निवासी पंचम सरोज मजदूरी करते थे। उसकी 17 वर्षीय बेटी ऊषा सरोज 26 अगस्त की शाम बुआ के घर जाने की बात कहकर निकली। देर शाम तक वह बुआ के घर नहीं पहुंची। जानकारी होने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे लेकिन कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह नौबस्ता चौराहे के करीब स्थित मस्जिद के पास पुराने कुएं में किशोरी का शव उतराया मिला।
कपड़ों से मृतका की पहचान ऊषा के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने बताया कि परिवार के लोगों ने किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें