फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: साड़ी के फंदे से लटकता मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के बरासराय में शनिवार दोपहर 13 साल के धर्मेंद्र पाठक उर्फ सोनू का साड़ी के फंदे से शव लटकता मिला। जिससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। बरासराय निवासी राजेंद्र पाठक ने घर में ही किराने की दुकान खोल रखी है। दोपहर में वह किसी कार्य से बाहर गए थे। दुकान पर उसकी पत्नी व बेटा धर्मेंद्र था। इस बीच दुकान पर धर्मेंद्र को बैठाकर उसकी सौतेली मां नहाने चली गई।
विज्ञापन

वह लौटी तो दुकान व कमरा बंद मिला। कमरे के झरोखे से देखा तो धर्मेंद्र का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था। यह देख उसने शोर मचाया।
परिवार व गांव के लोग दौड़कर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर फंदे से उसे नीचे उतारा। आनन-फानन में उसे लेकर मेडिकल कॉलेज भागे। जहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर लौट गए।
किशोर की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।वह कक्षा सात का छात्र था। बहन शिवानी की शादी हो चुकी है। उसकी मां रागिनी ने दूसरी शादी कर ली थी। सौतेली मां की कोई संतान नहीं है। कोहड़ौर थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें