फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सपा नेता के होटल में मिली युवती की लाश, गला दबाकर की गई हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नया माल गोदाम रोड स्थित सपा नेता अश्विनी सोनी के होटल सिटी प्राइम के कमरे में शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे युवती की लाश मिली। उसकी गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य संकलित करती रही।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देलहूपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गजेहडा निवासी अभिषेक शुक्रवार सुबह करीब दस बजे देलहुपुर की ऋतु पाल के साथ आया था। दोनों होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। अभिषेक होटल से दोपहर बाद चला गया। रात करीब 10:30 बजे शंका होने पर होटल के कर्मचारी भीतर से बंद कमरे को खुलवाने के लिए आवाज देने लगे। भीतर से जवाब न मिलने पर कर्मचारियों ने मालिक और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे भगवा चुंगी चौकी प्रभारी अंकित श्रीवास्तव ने कमरा खुलवाया। जहां ऋतु का शव पड़ा हुआ था। मामला संदिग्ध देख उन्होंने फॉरेंसिक टीम बुलवाई। जो कमरे से साक्ष्य संकलित करने के साथ ही होटल में लगे कैमरे की जांच करते हुए वहां आने वाले लोगों की खोजबीन करने लगी। सीओ सिटी शिवनारायण ने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। युवक की भी तलाश हो रही है। युवती की गला दबाकर हत्या की गई है। उसके साथ आए अभिषेक पर ही हत्या की आशंका जताई जा रही है। तहरीर मिलने पर विधि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें