फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: संदिग्ध दशा में पेड़ पर लटका मिला बालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू के सरूआवा रेवरिहा में बृहस्पतिवार शाम सात बजे नौ वर्षीय बालक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सरुआवा रेवरिहा निवासी संदीप वर्मा मजदूरी करते हैं। करीब दो साल पहले उसकी पत्नी का निधन हो गया था। घर पर दो बेटे व एक बेटी के साथ साली रहती है। छोटा बेटा शिवम कक्षा चार का छात्र था।
संदीप के पुराने और नए मकान के बीच का फासला तकरीबन 100 मीटर के आसपास है। नए मकान में परिवार रहता है। पुराने मकान में मवेशियों को बांधा जाता है। बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे परिजन मवेशियों को चारा देने पुराने मकान में पहुंचे तो बगल स्थित अमरूद के पेड़ पर बालक का शव रस्सी के सहारे लटका था।
विज्ञापन

जानकारी होने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। शव को पेड़ से उतारकर परिजन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
वर्जन
मौत के कारण पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना संदिग्ध है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - प्रशांत राज, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें