बरात में शामिल होने गए युवक की बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से भिड़ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के परियावां निवासी रोहित कुमार मौर्य (20) पुत्र रमेश कुमार मौर्य बृहस्पतिवार की शाम मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर से सहली गांव में में बरात में शामिल होने गया था।
रात में वह वहां से कुछ सामान लेने के लिए निकला था। मानिकपुर इलाके के तिवारीपुर गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना देकर उसे अस्पताल भेजवाया। कुंडा सीएचसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिय दिया। मृतक रोहित की दो बहनें हैं।