कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर बुधवार को ज्ञापन देने पहुंचे अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए स्थानांतरण व कार्रवाई की मांग की। डीएम संजीव रंजन ने अधिवक्ताओं से शांतिपूर्वक अपनी मांगें रखने की बात कही। इस बात पर अधिवक्ताओं ने डीएम से नाराजगी व्यक्त की और डीएम पर एसडीएम के भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप लगाए।
डीएम कार्यालय में बाहर अधिवक्ता धरने पर बैठ गए। उन्होंने एसडीएम मुर्दाबाद के नारे लगाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। साथ ही भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने तक हड़ताल करते हुए तालाबंदी की चेतावनी दी।
इस मौके पर वकील परिषद अध्यक्ष आनंद पांडेय, तहसील सदर बार एसोसिएशन अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह, महामंत्री बृजेंद्र कुमार उपाध्याय, श्याम नारायण पांडेय, संतोष नारायन, अनिल पांडेय, राम गोपाल सरोज, अभिनव मिश्रा, पुष्पराज सिंह, विवेक शुक्ला, शरत चंद्र मिश्र, अभिषेक सिंह, संतोष त्रिपाठी, रवि मोदनवाल व अभिषेक शर्मा समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
एडवोकेट एक्ट लागू करने को लेकर सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के अधिवक्ताओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डीएम को सौंपा। मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि कई राज्यों में एडवोकेट एक्ट लागू किया जा चुका है। अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। एडवोकेट एक्स लागू किया जाना चाहिए। इस मौके पर सभाजीत सिंह, रश्मि सिंह, रवि प्रताप सिंह, प्रेम नारायण यादव मौजूद रहे।