डीएम सभागार में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने एएसपी बृजेशकुमार मिश्र को भावभीनी विदाई दी। अधिवक्ताओं ने एएसपी को न्यायप्रिय अधिकारी बताते हुए उनके कार्यों की जमकर तारीफ की।
गुरुवार को डीएम सभागार में जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी और एडीएम पुनीत शुक्ला की मौजूदगी में एएसपी बृजेश कुमार मिश्र को विदाई दी गई। अधिवक्ताओं ने एएसपी के कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि पीड़ितों की समस्या के निराकरण में वह कोई कोताही नहीं बरतते थे। अधिवक्ताओं का अपार प्रेम देख एएसपी भावुक हो उठे। उन्होंने अपने को संभालते हुए कहा कि यह नौकरी का सबसे कष्टदायी पल होता है।
डीएम अमृत त्रिपाठी ने भी एएसपी के कार्यों की तारीफ की। अधिवक्ताओं ने स्मृति चिंह और अंगवस्त्र प्रदान कर एएसपी को भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर एडीएम पुनीत शुक्ल, सीआरओ कुंजबिहारी अग्रवाल, जूबाए अध्यक्ष कमलेश चंद्र पांडेय, महामंत्री गिरीश कुमार मिश्र, जिला बार के अध्यक्ष केपी सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र ओझा, राधेश्याम शुक्ल, राजेश मिश्रा, केएन मिश्रा, विनय मिश्रा, सुनील यादव, सौरभ मिश्र, प्रदीप तिवारी, राजेश सिंह, अशोक पांडेय, राजेंद्र पाठक, रवींद्र मिश्र, अनिल मिश्र, रामकृष्ण मिश्र आदि मौजूद रहे।