फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने मनाया विरोध दिवस

Thu, 12 Feb 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में ठेकेदारी प्रथा समाप्त किए जाने की मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे बिजली कर्मियों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में गुरुवार को विद्युत कर्मियों ने विरोध दिवस मनाया। कर्मचारी संघ ने अधिशासी अभियंता प्रथम के कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर धरना दिया।
विज्ञापन


धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष हेमंत नंदन ओझा ने कहा कि बिजली कर्मचारियों के आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता है। पांच वर्षों से ईपीएफ का हिसाब नहीं दिया गया है। कर्मचारियों का वेतन बकाया है। इन मांगों को लेकर कर्मचारी 26 फरवरी से जनपद में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे।

 सभा को संरक्षक आरके पाल, उपाध्यक्ष कमलेश तिवारी, महेश कुमार, रामप्रकाश, विजय बहादुर, अशोक, संदीप तिवारी और अनवार अली ने संबोधित किया। संचालन रामसूरत ने किया। धरने के बाद मुख्यमंत्री, ऊर्जा सचिव, उ.प्र पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। धरने के बाद कर्मचारी एक्सईएन द्वितीय का घेराव करने उनके कार्यालय पहुंचे। मगर वह उस समय अपने चैंबर में मौजूद नहीं थे।  
विज्ञापन


 बिजली चोरी रोको अभियान पर गुरुवार को निकली टीम ने 188 कनेक्शन चेक किया। इस दौरान 32 मीटर बदले गए, 120 नया कनेक्शन किया गया। 21 का लोड बढ़ाया गया। 36 बकाएदार की लाइन काटी गई। 2 पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 5 लाख 88 हजार की वसूली की गई। यह जानकारी एक्सईएन ओपी मिश्रा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें