फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मतलूक से राजीव बनकर शादी करने वाले आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्हा देवी मंदिर में शनिवार को धर्म छिपाकर युवती से शादी करने पहुंचे व्यक्ति को कोर्ट ने जेल भेज दिया। अब पुलिस उसके मददगारों की तलाश में जुटी है। प्रयागराज जाकर पुलिस उसके करीबियों से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर निवासी मतलूक राजीव बनकर पड़ोसी गांव की युवती से शादी करने पहुंचा था।
अभी तक की छानबीन में सामने आया कि दोनों बाइक से आए थे। सीसीटीवी फुटेज में मंदिर में भी दोनों अकेले प्रवेश करते दिख रहे हैं। सिंदूर लगाने व घाट पर माला पहनाने के दौरान भी उनके साथ कोई और नजर नहीं आया।
पुलिस ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। फिर भी गिरफ्तारी के बाद परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा।
कोतवाली पुलिस अब आरोपी के मोबाइल नंबर की मदद से मददगारों की तलाश कर रही है। रविवार को पुलिस सदर चौराहे से लेकर मंदिर परिसर तक सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही। कई फुटेज कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें