फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छेड़खानी, धमकी देने में आरोपी को सात वर्ष कैद, 80 हजार का अर्थदंड

Thu, 02 Mar 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम पंकज कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने नाबालिग के साथ छेड़खानी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अमेठी के संग्रामपुर बाक्स का पुरवा गांव के विपिन सिंह को दोषी पाते हुए सात वर्ष की कैद व 80 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन



वादी मुकदमा ने अंतू पुलिस को बताया था कि 16 वर्ष की बेटी जो उस समय कक्षा 11 की छात्रा थी। इस दौरान आरोपी ने घर के पास ही पीड़िता से छेड़खानी कर उसे धमकी दी थी। 17 दिसंबर 2019 को स्कूल से घर लौटते समय छात्रा को तमंचा सटाकर रोकने के बाद आरोपी ने छेड़खानी की थी। पीड़िता को बाइक पर बैठाकर जंगल ले जाने के बाद आरोपी ने मोबाइल में उसकी वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। इस मामले में कोर्ट में राज्य की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक देवेश चंद्र त्रिपाठी व अशोक त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें