इन दिनों कड़ाके की ठंड में जहां लोगों का हाथ पैर ठंडा हो गया है, वहीं सब्जी के भाव में गर्माहट आ गई है। सब्जियों के बढ़े हुए दाम से लोगों का घरेलू बजट गड़बड़ा गया है। लगातार पड़ रही ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसका सब्जियों के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जिसका सीधा असर सब्जियों के दाम पर पड़ रहा है। इससे सब्जियों के दाम भी सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं।
जिससे लोगों के घरेलू बजट पर बुरा असर पड़ रहा है। महंगाई की मार झेल रही जनता के ऊपर एक और आफत आ गई है। बेमौसम की बारिश से सब्जियों के दामों में दोगुने की वृद्धि हो गई है। सब्जी व्यापारी राकेश गौतम के मुताबिक बाहर से आने वाली सब्जियों की आवक कम हो गई है। इसकी वजह से दाम बढ़ गए हैं। इस समय आलू 12, गाजर 40, चुकंदर 40, मटर 40, टमाटर 30, शिमला मिर्च 40, बैगन 40 रूपए प्रति किलो चल रहा है। वहीं फूल गोभी 30 व पत्तागोभी 25 रूपए प्रति पीस के हिसाब से बिक रहीं हैं।