फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने बचाई थी सिपाही की जान

Fri, 02 Jan 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के होमगार्ड ने ही सिपाही की जान बचाई थी। अगर वह मौके पर पकड़ा गया होता तो ग्रामीण मार डालते। उधर सीओ ने बयान के बाद आए निष्कर्ष में सिपाही पर अनुशासनहीनता का मामला पाया है। महेशगंज थाना क्षेत्र के पटना ठकुराइन का पुरवा गांव में सिपाही करमशेर बुधवार रात अपने एक  साथी के साथ गया था। उसे जानकारी मिली थी कि गांव का एक हिस्ट्रीशीटर घर पर मौजूद है। वह हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंचा तो पत्नी ने शोर मचा दिया। ग्रामीण दौड़े तो वह भाग निकला। ग्रामीणों ने उसे दौड़ाया तो वह गांव के एक होमगार्ड के घर में छिप गया।
विज्ञापन


 होमगार्ड ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर रात में मामला शांत करा दिया था। सुबह हिस्ट्रीशीटर की पत्नी ने सिपाही पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाया। उधर सिपाही ने थाने में आधा दर्जन महिलाओं पर मुकदमा दर्ज करा दिया। एसपी के आदेश पर सीओ सदर रामजनम जांच करने गांव पहुंचे। सीओ ने बताया कि सिपाही को अकेले गांव में नहीं जाना था। प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता का मामला है। इसके अलावा जो भी आरोप लगाए गए हैं, उस बाबत ग्रामीणों का बयान लिया जा रहा है। पूरी रिपोर्ट एसपी को दी जाएगी।




खाकी पर हमले से होमगार्ड खफा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। होमगार्ड एसोशिएसन की बैठक कंपनी बाग स्थित दहिलामऊ में बृजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महेशगंज थाने के सिपाही के साथ हुई घटना पर रोष व्यक्त किया गया। पुलिस पर हाथ उठाने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। संचालन राजेश कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, मोहन लाल, सुशील कुमार, विजय, राज कुमार पांडेय, इन्द्राज सिंह, सुनील कुमार, सन्तराम सिंह, ओंकार सिंह, विकास सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें