फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों के प्रमोशन में रोड़ा बना टीईटी

Tue, 28 Aug 2018 12:30 AM IST
pratpgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों के प्रमोशन में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रोड़ा बन गई है। हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले अध्यापकों को कोई राहत नहीं मिलने से परीक्षा पास करना चुनौती बन गया है। हालांकि उम्रदराज अध्यापकों ने प्रमोशन लेने से ही तौबा कर लिया है, जबकि कुछ अध्यापक अब परीक्षा पास करने की तैयारी कर रहे हैं।  
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के 740 अध्यापकों को वर्षों से प्रमोशन का इंतजार था। टीईटी लागू होने के बाद उन्हें इस बात का अंदेशा नहीं था कि उन्हें भी यह परीक्षा पास करनी होगी। शासन ने प्रमोशन में टीईटी अनिवार्य किया तो शिक्षकों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

हाईकोर्ट इलाहाबाद से कोई राहत नहीं मिलने से अब अध्यापकों के सामने सबसे बड़ी समस्या परीक्षा पास करने की खड़ी हो गई है। प्रमोशन का इंतजार करने वाले अधिकांश शिक्षक उम्रदराज हैं, जिनके लिए परीक्षा उत्तीर्ण करना मुश्किल कार्य है। हालांकि अधिकांश अध्यापकों ने हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद प्रमोशन की इच्छा ही छोड़ दी है। जबकि कुछ शिक्षकों ने तैयारी करके दिसंबर में होने वाली परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मानक पर खरे उतरने वाले शिक्षकों का प्रमोशन जल्द किया, मगर जो अर्हता नहीं रखते हैं, उन्हें प्रमोशन नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें