फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

455 में 10 शिकायतें ही निपटीं

Wed, 21 Jun 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें करीब 455 लोगों ने शिकायत की। करीब 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। इसके शिकायतों के निपटारे के लिए टीम का गठन कर दिया गया।
विज्ञापन


तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। डीएम का तहसील दिवस होने के बाद भी वह नहीं आए। इसके चलते फरियादियों का उत्साह थोड़ा कम हुआ लेकिन लोगों ने अपनी पीड़ा जरूरी व्यक्त की। एडीएम सोमदत्त मौर्य ने शिकायतें सुनीं और उन्हें संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया। कालाकांकर विकास खंड के लौंदा गांव में खड़ंजे में दो हजार नई ईंट लगवाकर 10 हजार का पैसा विड्राल करने की शिकायत की गई है। जनसूचना अधिकार से इसकी जानकारी मांगी गई थी।

कराए गए कार्यों का सत्यापन कराकर कार्रवाई की मांग सत्याचरण द्विवेदी ने की है। उधर धनगढ़ से भिटारी के बीच कई से नहर की सिल्ट साफ न कराए जाने से पानी न आने से होने वाली समस्या से अवगत कराया गया। गांव के रंजीत कुमार, रामनरेश, पवन कुमार, श्याम बिहारी आदि ने नहर की खोदाई कराए जाने की मांग की। इसके अलावा बहोरिकपुर से सैकड़ों महिलाएं गांव के कोटेदार के विरुद्ध शिकायत करने पहुंच गईं। इसके साथ ही उन्होंने राशन न देने, मूल्य से अधिक पैसा लेने आदि की शिकायत की। कहा कि आपूर्ति निरीक्षक भी कोटेदार को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। महिलाओं को जांच के बाद कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें