फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्हा में ठंड का कहर, धूप भी बेअसर

Thu, 12 Jan 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुरुवार को ठंड ने और भीषण रूप धारण कर लिया। न्यूनतम पारा लुढ़ककर 2.5 डिग्री पर पहुंच गया। इस का नतीजा रहा कि ठंड से लोग बेहाल हो गए। आलम यह रहा कि बर्फीली हवाओं के आगे धूप भी कांपती नजर आई। हवाओं के चलने से कोहरा नहीं था और धूप खिली, लेकिन पछुआ हवाओं के आगे उसका असर नहीं हो रहा था। शाम को ठंड के मारे हाथ-पैर सुन्न हो गए। गुरुवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। शाम होते ही शहर और ग्रामीण इलाकों की सड़कों और चौराहों पर सन्नाटा पसर गया।

गुरुवार को तापमान लुढ़ककर 2.5 पर डिग्री पर पहुंच गया। शहर की सड़कों पर जहां रात ग्यारह बजे तक लोगों का आवागमन रहता था, वह शाम के आठ बजे ही सन्नाटे में ेतब्दील हो गईं।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में माइनस में पहुंचा था तापमान
12 जनवरी 2013 को बेल्हा का तापमान माइनस 0.4 पर पहुंच गया था। मौसम विभाग का मानना है कि जिस प्रकार तापमान में लगातार गिरावट आ रही है उससे इस वर्ष भी तापमान माइनस में जा सकता है।

दस जनवरी के बाद लगातार गिरा पारा
जिले में पारा लुढ़कने का सिलसिला दस जनवरी से प्रारंभ हुआ तो नीचे खिसकता ही चला गया। बुधवार को चार डिग्री पर आने पर लोगों को एक बारगी ठंड का एहसास हुआ और गुरुवार को पारा 2.5 पर पहुंचने पर लोगों को ठंड काटना भारी पड़ रहा है।

ठंड से अधेड़ की मौत
 थाना क्षेत्र के ननौती निवासी बलराम सिंह(55) बीते दस जनवरी को अपने तालाब में मछली पकड़वाने गया था। इस दौरान उसे ठंड लग गई। गंभीर हालत में परिजन उसे लखनऊ  ले गए। यहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं।

दूसरे दिन पहुंची पंजाब मेल व इंटरसिटी एक्सप्रेस
 भीषण गलन में लेतलतीफ चल रही ट्रेनों का सफर बेहद कष्टदायक हो गया है। बुधवार को आने वाली अमृतसर से हावड़ा 13006 पंजाब मेल चौबीस घंटे की देरी और कानपुर से प्रतापगढ़ आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब बारह घंटे की देरी से दूसरे दिन गुरुवार को प्रतापगढ़ पहुंचीं। एक घंटे बाद इंटरसिटी को कानपुर के लिये चला दिया गया। ट्रेनों की लेटलतीफी में फंसे मुसाफिरों की हालत देखकर लग रहा था मानों गलन और ठंड से उनकी हड्डियां कड़कड़ा गई हाें। जम्मूतवी से राजेंद्र नगर जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस 14 और जोधपुर से वाराणसी जाने वाली मरूधर एक्सप्रेस 6 घंटे लेट थी।
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पश्चिमी यूपी की ओर से आने वाली ट्रेनों की हालत ठंडी में पतली है। गाड़ियां चौबिस-चौबिस घंटे लेट चल रही हैं। बुधवार को 3006 पंजाब मेल अनिश्चित रही। चौबीस घंटे विलंब से प्रतापगढ़ पहुंची। कानपुर से प्रतापगढ़ आने वाली इंटरसिटी जो कि रात में पौने ग्यारह बजे आती है, बुधवार को सुबह करीब दस बजे प्रतापगढ़ आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें