फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से दर्शनार्थी घायल 

Mon, 22 Apr 2019 01:23 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार के 12 लोग टेंपो पलटने से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन

लालगंज के पडऱी गांव के रामचंद वर्मा पुत्री सोनू के एक साल के बेटे का मुंडन संस्कार कराने के लिए रविवार को शीतलन धाम जा रहे थे। इसके लिए गांव के ही प्रवीण मौर्य का टेंपो बुक किया।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर बाजार के आगे सामने से एक ट्रक आ गया। ट्रक से अचानक मवेशी टकरा गया और टेंपो के सामने आ गिरा। इससे टेंपो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। उसमें सवार जयकली (60) पत्नी रामचंद्र वर्मा, सोनू (30) पुत्री रामचंद्र, गायत्री (36) पत्नी कैलाश वर्मा, लकी (12) पुत्र कैलाश, नवदिता (15) पुत्री कैलाश, कंचन (35) पत्नी फूलचंद, सिमरन (10) पुत्री फूलचंद, तनिष्का (7) पुत्री फूलचंद समेत 12 लोग घायल हो गए। भोर में लगभग पांच बजे हुई इस घटना से चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों की मदद से सभी को संग्रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया। हालत खराब देख जयकली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।     
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें